Posts

Showing posts from February, 2023

मेरे बचपन की यादे

मैं पहली बार स्कूल गया पहला दिन था मेरे पिताजी मुझे स्कूल गोद मे लेकर गये थे मै बहुत रो रहा था यह  करीब 1979 की बात है हालाँकि स्कूल मे मेरे चचा का लड़का भी मेरे क्लास मे था वह हमसे पहले से स्कूल जा रहा था पर मुझे बहुत डर लग रहा था मेरे पिताजी मुझे स्कूल छोड़ कर घर चले गये थे स्कूल का नाम महर्षि दयानंद बाल विद्या मंदिर था स्कूल मेरे घर करीब 200 मीटर की दूरी पर था मुझे स्कूल मे मैनेजर गुलाब सर्राफ थे उन्होने मुझे अपनी गोद मे लेकर मुझे चुप करा रहे थे क्यों कि मै लगातार रो रहा था उस समय मेरी उम्र 6 साल की रही होगी स्कूल मे सभी बच्चे पढ रहे थे मै अपनी क्लास मे नही बैठा था